Kirti singh 21 May 2023 कविताएँ अन्य हमें हर एक परिस्थिति में लड़ना चाहिए ना कि बिखरना फिर वह युद्ध अपनों के खातिर हो या परायो के 65795 2 5 Hindi :: हिंदी
हमें हर एक परिस्थिति में लड़ना चाहिए ना कि बिखरना, फिर वह युद्ध अपनों के खातिर हो परायो के क्योंकि श्री कृष्ण भगवान ने महाभारत के युद्ध में अर्जुन जिसे कहा था । यू निर्बल बन कर ना बैठ वरना तू कायर कहा जाएगा तेरे सामने तेरे अपने खड़े हैं । लेकिन यह धर्म युद्ध है तुम्हें अपने हक के लिए लड़ना होगा मोह के बंधन से बाहर आना होगा और धर्म का साथ निभाना होगा। इसलिए जब भी आपका हक छल बल और अधर्म के साथ किसी अपने पराए द्वारा छिना जाए तब आप धर्म के नियमानुसार अपने हक के लिए परायो या अपनों के सामने आवाज उठा सकते हैं लड़ सकते हैं। वरना आपकी पहचान कायरता में बदल जाएगी और आपके अपने हो या पराए आपके अच्छे गुणों को मूर्खता का नाम दे जाएंगे, इसलिए अपने हक के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए क्योंकि आपका हक आपका है वह किसी और का हो ही नहीं सकता जब तक आप यह अपने मन में ठान नहीं लेते तब तक आप अपने या परायो से युद्ध नहीं कर पाओगे । Kirti singh