रोhit Singh 30 Mar 2023 कविताएँ बाल-साहित्य #रोhitSingh #कविताएं #painkiller #बाल_साहित्य #साहित्य #shayari #quotes #Hindi #motivational 78788 0 Hindi :: हिंदी
अपने आप में ही खो जाना मेरा कभी हंसना तो कभी रो जाना मेरा कोरा कागज़ सा सादा-सादा कभी रंग बिरंगी किताब हो जाना मेरा किस तरफ है सफ़र क्या पता हमें बस हर पथ का मुसाफ़िर हो जाना मेरा कभी सूरज संग जगना सुबह कहीं ठहरी रात संग सो जाना मेरा बन पतंग करूं उड़ान गगन में कभी धूल बन ज़मीन में खो जाना मेरा ना गम का शोक ना खुशी जेहन में जो मिले उसमें शामिल उसमें हो जाना मेरा