Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

अंतर्मन कुछ कहता है (3)

RAJAT ROHIT RAJPUT 31 May 2025 कविताएँ समाजिक #rajatrohitrajput #iwriteheartfeelings #selfmotivation antarman kuchh kahta hai 12603 0 Hindi :: हिंदी

ज्ञात तुझे कब करना क्या, फिर कुछ और अभी क्यों करता है 
समय समक्ष सब कहता है, फिर निर्णय लेने से क्यों डरता है 
काटी कितनी जंजीरें हैं, फिर धागों से क्या डरता है 
वास्तविकता का ज्ञान निपुण, फिर भूलभुलैया में क्या करता है 
शोर बहुत है दुनियां में हर तिनका तिनका कहता है 
जरा गौर करो अंतर्मन पर अंतर्मन कुछ कहता है 

क्या होगा अजेय विशिष्ट रण कौशल का, जब युद्ध विराम हो जाएगा 
क्या होगा ब्रह्मास्त्र प्रत्यंचा का जब इष्ट दमन हो जाएगा 
रण कौशल अप्रत्याशित तुझमें फिर कुछ और अभी क्यों चुनता है 
करने का कौशल है तुझमें फिर बस ख्वाब अकेले क्यों बुनता है 
शोर बहुत है दुनियां में हर तिनका तिनका कहता है 
जरा गौर करो अंतर्मन पर अंतर्मन कुछ कहता है 

राह आज कष्टमय हो पर अन्त अत्यंत मनोहर होगा 
जो भी सोचा है तूने वो सपना हर एक सच होगा 
त्याग करेगा जो आज अभी उन सबपर तू खुश कल होगा 
सुन खुद की तू आज अभी जमाना कल भी कुछ कहता होगा 
शोर बहुत है दुनियां में हर तिनका तिनका कहता है 
जरा गौर करो अंतर्मन पर अंतर्मन कुछ कहता है

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: