Anilkumar Rathwa (Sameer) 14 Nov 2025 कविताएँ समाजिक "अटूट प्रयास" 13735 0 Hindi :: हिंदी
परिणाम चाहे जो भी हो, प्रयास करते रहना हमारा कर्तव्य है, राहें मुश्किल हों तो क्या, चलते रहना ही असली ऊर्जा है। हार-जीत तो बस पल भर की बातें हैं, हिम्मत से बड़ा कोई अस्त्र नहीं, जो थककर भी मुस्कुरा दे, उससे मजबूत कोई व्यक्ति नहीं। आंधियाँ कितनी भी तेज़ क्यों न हों, दीपक अपना काम करता है, उसी तरह इंसान भी चमकता है, जब हर हाल में प्रयास करता है।