Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

बचपन की यादें

कविता केशव 30 Mar 2023 कविताएँ बाल-साहित्य बचपन की यादें बहुत प्यारी और सुहानी होती है 123627 0 Hindi :: हिंदी

बचपन की यादें 


जब याद आती है वो भूली बिसरी बचपन की कहानी!
कभी होठों पर हंसी.......
तो कभी आंखो से छलकता है पानी!

अरड़ाना गांव की गलियों में हम हुड़दंग मचाते थे!
पकड़म-पकड़ाई में किसी के हाथ नहीं आते थे!
रात को छत पर जब जुगनू जगमगाते थे!
उन्हें पकड़ने को अपनी हथेलियों के पंख फैलाते थे! 

सावन की बरसातों में हम कागज की नाव चलातें थे!
तितलियों को पकड़ने के लिए....
बहुत दूर निकल जाते थे !

स्कूल की डिग्गी पर चढ़कर एक दुजे का नाम बुलाते थे!
एक दुसरे को डराने के लिए......
भूत भूत चिल्लाते थे!
कुंड की मोर्जी पर चढ़कर.....
पानी में छलांग लगाते थे!
बेफिक्री के आलम में बिना बात के मुस्कराते थे!

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: