शरद भूषण मोंगरा 06 May 2026 कविताएँ प्यार-महोब्बत भाई, भाई तो भाई है, मेरा भाई, भाई से प्रेम, भाई का सम्मान, बड़ा भाई, 3474 0 Hindi :: हिंदी
"भाई तो ताकत है" भाई का भाई से बस प्यार बरकरार रहे । इधर की उधर हो जोरू से भी तकरार रहे।। भाई तो भाई है झुक जाए शीश चरणन में । वो जां भी मांग ले, दे देंगे यार अर्पण में ।। हों जिसके भाई वहीं पर दो बात होती हैं । हो भाई साथ तो दुनिया भी साथ होती है।। गर गलति मानकर भाई से बात कर लोगे। तुम अपने सीने में ताकत तमाम भर लोगे ।। भाई तो भाई है रिश्ता कोई हो सकता है । भाई वो चीज, जो तेरे लिए लड़ सकता है।। तू देख एक नजर प्रेम की भाई की तरफ। वो तेरे कर देगा, संताप दुखड़े एक तरफ।। वो तेरे सर पर जो रहमत का नूर छाया है । जो तेरे घर में ही बनके बड़ा भाई आया है ।। तू उसका साथ दे दुनिया कहे जो कहने दे । बड़ी बेबाकी से, भाई का साथ रहने दे।। तू उसके साथ से ही,यार जीत जाएगा। भाई के साथ ही जीने का मजा आएगा। । किसी की बात से, भाई से दू जाएगा। तो सुन ले ध्यान से सारी उमर पछताएगा।। शरद भूषण मोंगरा