Jyoti Aggarwal 12 May 2026 कविताएँ प्यार-महोब्बत प्यार मोहब्बत 5491 0 Hindi :: हिंदी
मां सुकून है मां जन्नत है भगवान की दी हुई एक मन्नत है । मां भगवान का दिया अनमोल खजाना है उसके सपनों को हमें सजाना है । मेरे पास शब्द नहीं मां के लिए क्या बताऊं आपको मां सब कुछ है मेरे लिए । मां मेरी दोस्त है मेरे जीने का अंदाज है हर स्थिति को संभालने का उनका तरीका बिंदास है । लोग कहते हैं मां की जगह कोई नहीं ले सकता सही बात है अपनी जान पर खेल कर कोई दूसरी जान को जन्म नहीं दे सकता । अपने सुख दुख की परवाह किए बिना दिन-रात जुटी रहती है सबको खुश रखती है पर खुद दुख झेलती रहती है । भगवान को तो कभी देखा ही नहीं मां ही मेरा भगवान है खूबसूरती से भरा मेरी मां का चेहरा धरती पर अप्सरा जैसा नूर है । कभी हार और थकान ना मानने वाली वह मां की मूरत है कभी-कभी भगवान भी फीका लगता है क्योंकि उससे भी प्यारी मेरी मां की सूरत है । जान छिड़कती है वह अपने बच्चों पर सब अकेले ही सह जाती है आती है अगर कोई विपदा कभी नहीं डगमगाती है । भगवान सिर्फ एक ही चीज में तुमसे मांगना चाहती हूं अगर मिले मुझे जन्म दोबारा मैं इसी मां की कोख मांगती हूं ।
I am a house wife I have more ideas to write poems ar shayari on any topic...