कुमार किशन कीर्ति 13 Apr 2025 कविताएँ बाल-साहित्य शादी, जंगल में मंगल 22798 0 Hindi :: हिंदी
जंगल में शोर है, चारों ओर उत्सव है। आज भालू की शादी है, जंगल में मंगल है। देखो, बंदर कैसे नाच रहा है। खरगोश भी मिठाई बांट रहा है। ठुमुक_ठुमुक कर मोर भी आया चिड़ियां सब मंगल गीत गा रही हैं। तभी जंगल का राजा आया देख,सारे जानवर सहम गए। देख भालू की शादी तब शेर भी नाचा और खूब नाचा। सारे जानवरों ने मिलकर जंगल में मंगल मनाया। : कुमार किशन कीर्ति।