Ranjana sharma 30 Jul 2023 कविताएँ धार्मिक 🌺मेरी मां ( कविता)✍️🌺# Google# 37485 0 Hindi :: हिंदी
भूल होने से पहले मुझे रोक लेना
तेरा ही सहारा हैं मुझसे मुंह ना फेरना
तेरा दिल इतना बड़ा माफ मुझको करना
तेरे दर पे आए हैं यूं खाली ना भेजना
बात दिल की मेरी मैं कहूं किसको
मेरी मजबूरी को तू ही समझना
आशियाना मेरी मोहब्बत से बनी
बिखरने से पहले तू सम्भाल लेना
तेरे चरणों में आई शरण दे देना
अपनी ममता से मुझे दूर ना करना।
🙏 धन्यवाद🙏