Disha Shah 12 Jun 2025 कविताएँ समाजिक #sahitya लाइव #kavita #,universal support # I know you do it #,you are rockstar 17787 2 5 Hindi :: हिंदी
कोई साथ दे या ना दे, ब्रह्मांड तुम्हारा सच्चा साथी है। सच्चे दिल में हो बस अच्छाई, तो राहों में भी बरकत आती है। जब लगे कि सब कुछ टूट गया, जब कोई भी पास नहीं होता, तब भी एक अदृश्य शक्ति है साथ, जो हर बुराई को चुपचाप ढोता। तुम अकेले नहीं हो इस सफर में, हर सांस में है उस प्रभु का नाम। वो कण-कण में है, धड़कन में है, वो देगा तुम्हें फिर से नया आराम। बुरी परिस्थिति आए चाहे जितनी, अपनी काबिलियत पर शक न करना। तुम हो अनमोल इस सृष्टि में, अपने आप को कभी कम मत समझना। परमात्मा हर क्षण है पास, हर आंसू को समझता है वह। जो गया, वह अच्छा था शायद, अब जो आएगा, वो और भी बेहतर होगा निश्चय। तो मुस्कुराओ, उठो, चलो फिर से, हिम्मत को थामो, डर को छोड़ो। क्योंकि ब्रह्मांड तुम्हारे साथ है, और भविष्य तुम्हारा है — बस खुद को मत तोड़ो।