Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

आदमी है जो-चाहता हो उजाला हृदयों में सभी

Rambriksh Bahadurpuri 10 Jun 2023 कविताएँ समाजिक #Rambriksh Bahadurpuri #Rambriksh Bahadurpuri kavita #Kavi rambriksh Bahadurpuri #Rambriksh Bahadurpuri Ambedkar Nagar #Ambedkar Nagar poetry #Aadmi per kavita 35552 0 Hindi :: हिंदी

आदमी है जो…..

आदमी है जो  सबको हॅंसाता रहे
खुद भी हॅंसता रहे मुस्कराता रहे। 

दूर कर दे हर दुखड़े हॅंसी प्यार से
जीत ले सारी मुस्किल सदाचार से 

लाख बाधाएं आए उसे भूल कर 
आगे बढ़ते कदम को बढ़ाता रहे,
आदमी है जो  सबको हॅंसाता रहे
खुद भी हॅंसता रहे मुस्कराता रहे। 

बदले मौसम फिजाएं भले वादियां
छाए घहराए बादल या बिजलियां

हार में जीत में हर परिस्थितियों में
होकर मदमस्त जो खिलखिलाता रहे,
आदमी है जो  सबको हॅंसाता रहे 
खुद भी हॅंसता रहे मुस्कराता रहे। 

मार्ग सत्य पर चले सत्य को ही सुने 
खुद के अधरों पे मधुरस वाणी चुने

चाहता हो उजाला हृदयों में सभी 
ज्ञान का दीपक सबमें जलाता रहे 
आदमी है जो  सबको हॅंसाता रहे
खुद भी हॅंसता रहे मुस्कराता रहे। 

बन निडर राह में होकर आगे सदा 
कंटकों पर चले होके खुद पर फिदा

भाव भर भर जनों में सच्चे प्यार का 
राग मन में सदैव गुनगुनाता रहे
आदमी है जो  सबको हॅंसाता रहे
खुद भी हॅंसता रहे मुस्कराता रहे। 


           रचनाकार 
     रामबृक्ष बहादुरपुरी 
अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश 
       9721244478

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: