Ujjwal Kumar 24 Aug 2023 कविताएँ देश-प्रेम #Chandrayaan3 #MoonMission चंदा मामा आयेंगे, अपने द्वार जो पहली बार । 54371 0 Hindi :: हिंदी
#Chandrayaan3 #MoonMission
इस बार के त्योहार,
देखो होंगे बड़े मजेदार
चंदा मामा आयेंगे,
अपने द्वार जो पहली बार ।
गढ़ेंगी किस्से कहानियां,
दूर दूर के तारों की ।
चंदा मामा लाएंगे,
खबर रिश्तेदारों की ।
जाने कबसे खो गए थे,
अनजाने अंधियारों में,
आज मिलेंगे, खूब खिलेंगे,
रिश्तों की गलियारों में ।
कैसे कैसे राज़ खुलेंगे,
टूटे रिश्तों के तारों में ।
मां और मामा विषय बनेंगे,
सबके ही अखबारों में ।
अब तो दूरी मीट चुकी है,
प्यारी हमारी यारी से ।
अब तो कोई डर ही नहीं,
लोगों की दुनियांदारी से ।
कोई रोक न पाएगा,
और जुड़ेंगे तारों से।
मां भारती जुड़ती रहेंगी,
आसमानी रिश्तेदारों से ।
चंदा मामा आयेंगे,
अपने द्वार जो पहली बार ।
✍️युवा रचनाकार
उज्ज्वल कुमार