Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

छोटे छोटे क़दमों से

Anany shukla 30 Mar 2023 कविताएँ अन्य हम चले जायेंगे 120099 0 Hindi :: हिंदी

छोटे-छोटे कदमों से हम चले जाएंगे,
 मंजिल दूर हो चाहे कितनी भी हम पहुंच जाएंगे
 छोटे-छोटे कदमों से हम चले जाएंगे
 आएंगी बड़े मुश्किल हालात ना होंगे आसान
 हौसले को जुटा कर अपने हम पा जाएंगे
 ना करेंगे हम आराम केवल करेंगे हम काम
 रात को भी काम कर दिन ही बनाएंगे
 छोटे-छोटे कदमों से हम चले जाएंगे
 आंधी हो या तूफान हो पहाड़ हो या चट्टान हो
 तोड़कर उसमें भी रास्ता हम ही बनाएंगे
 सूरज की तपन हो या मेघों का गगन हो
 नहीं पड़ेगा फर्क हमें हम चलते ही जाएंगे
 सूख जाए लहू भले ही हमारा
 अपने पसीने को ही अपना लहू बनाएंगे
 देखा जो सपना हमने उसे हम ही बनाएंगे
 छोटे-छोटे कदमो से हम चले जाएंगे

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: