वंदना स्तुति 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत वंदना स्तुति 33544 0 Hindi :: हिंदी
चुपके से कानों में कुछ बात कह दो ना, गजरे को गुलशन, गेसुओं को रात कह दो ना । चूड़ियों की खन खन पे फिसलते जज्बात कह दो ना, पायलों की छन -छन पे तारीफ़ ए अल्फाज कह दो ना । बिंदिया की जगमग को चमकता चांद कह दो ना, अधरो की हंसी को रिमझिम बरसात कह दो ना । हृदय में छुपा ओ हर आघात कह दो ना, चुपके से कानों में कुछ बात कह दो ना ।।