Anilkumar Rathwa (Sameer) 16 Aug 2025 कविताएँ अन्य "मेहनत" 12886 2 3.5 Hindi :: हिंदी
मेहनत का सफ़र कभी खाली नहीं जाता, या तो मंज़िल मिलती है, या मंज़िल तक पहुँचने का रास्ता। सपनों को हकीकत बनाने का हुनर यही है, गिरकर भी उठ जाना—जीवन का सफ़र यही है। कठिनाईयों से मत डरना, वो तो इम्तिहान हैं, जो सह लेता है इन्हें, वही असली वीर जवान है। पसीने की हर बूँद कहानी लिख जाती है, हार के अंधेरे में भी जीत की रौशनी लाती है। चलते रहो—कदम चाहे धीमे सही, जो रुक गया, समझो वो हार गया वहीं। विश्वास रखो अपने कर्म और लगन पर, क्योंकि ईश्वर भी झुकता है सच्चे प्रयत्न पर।
9 months ago