Brahamin sudhanshu "SUDH" 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत जीवन, प्रेम, विश्वास, सामाजिक, एक तरफा प्यार 44440 0 Hindi :: हिंदी
एहसास ये कुछ जुदा सा है! एक तरफा ही सही मगर प्यार सा है!! पाने की तुझे चाह मेरी बस ये ही ख्याल है! क्या बताऊँ अब तुझे अज़ीब सा मेरा हाल है!! डर अपनापन जताने का बेशक होता है! परवाह करना भी मेरा गज़ब होता है !! बिना देखे एक दिन भी चैन कहाँ आता है! तस्वीर मे तेरी घुस कर दिल मंत्रमुग्ध हो जाता है!! देखले तुझे अगर मेरी तरह से कोई! दिल मेरा कातिल हो उठता है!! लफ्ज़ से बोल दे शब्द दो तू मुझसे! बदन मेरा सिहर सा उठता है!! दिन रात तेरे ही सपने! तेरी गोद मे पनाह मांगू मै!! बीत जाए सारी जिंदगी साथ तेरे! खुदा से इससे ज्यादा क्या ही मांगू मै!! इम्तिहान मत ले खुदा मेरे! हम दोनों को एक हो जाने दे!! करने दे बस आखिरी कोशिश! एक तरफा ही सही प्यार जताने दे!! #ब्राह्मणसुधांशु#sudh नोट :- इस रचना का विषय मेरे एक रीडर ने दिया है, जिनके विशेष आग्रह पर मैंने यह रचना लिखी है, यह रचना पूर्णता मेरी कल्पना शक्ति पर आधारित है इसका मेरी जिंदगी से कोई लेना नहीं है और हाँ कोई देना भी नही है! 🤣🤣