Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

एक नई जिंदगानी

Amarnath Yatra 24 Nov 2025 कविताएँ प्यार-महोब्बत प्यार, मोहब्बत, 10426 0 Hindi :: हिंदी

इश्क़ में बेपरवाह सी जवानी मिली है,
अधूरी ख्वाहिशों की कहानी मिली है।
घर से निकलो तो बदल जाता है सब,
हमें तक़दीर में नई ज़िंदगानी मिली है।
हर मोड़ पे धूप भी, छाया भी मिला,
कभी अश्कों में, तो कभी साया भी मिला।
वो जो खो गया लम्हा, यादों में ठहरा,
उससे ना जाने कैसा सवेरा मिला।
राहों में बिखरी मोहब्बत की खुशबू,
और दिल में चुभी वो अधूरी आरज़ू।
कभी तन्हाई से भी रिश्ता बना लिया,
कभी सपनों से सच का वास्ता लिया।
अब शिकवा नहीं किसी वक्त से,
जो मिल गया, वही सबक है ।
हमने गिरकर भी मुस्कुराना सीखा,
हर दर्द में जीना, ज़माने से सीखा।
नई राहें हैं, नया अरमान है,
हर सांस में अपनी पहचान है।
इश्क़ में जो डूबी जवानी कभी,
आज उसमे एक नई उड़ान है।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: