रोhit Singh 23 Apr 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत #रोhitsingh #poem #poetry #love 56536 0 Hindi :: हिंदी
गलत हूं मैं या सही हूं....मैं तुम मुझे बता दिया......करो..!! दोहराया ना जा सके गलतियां इसलिए हो सके तो सज़ा दिया..करो..! क्या हैं चेहरा मेरा,कभी आईना तुम अपनी नज़रों से मुझे दिखा दिया..करो..! मैं भटक जाऊं कभी,किसी पथ पर तो तुम चलना मुझे,सिखा दिया करो..! तलाश करूं रत्ती भर भी मैं ख़ुद को तो तुम ख़ुद को मुझ से ही मिला दिया..करो..! उलझ जाए जिंदगी रिश्तो की धागों में तो तुम जरा इसे साथ मेरे सुलझा दिया करो..! बंजर से सारे ख़्वाहिश हैं, मेरी इन आंखों के बनके बारिश, ख़ुद को मुझ पर बरसा दिया करो..! मैं हो जाऊं रंग शरबतों का गहरा सा तुम घाट का मीठा पानी, ख़ुदसे मुझको मिला दिया करो..! -रोhit Singh...✍️