Aarti Goswami 17 Jan 2024 कविताएँ अन्य गुरु,गुरु की महिमा 43820 1 5 Hindi :: हिंदी
"गुरु की महिमा"
गुरु के दिए शब्दों से गुरू के बारे में क्या व्यक्त करूं
गुरू की महिमा को शब्दों में कैसे व्यक्त करूं
हमारे पास शब्द हैं तो गुरु शब्दों का भंडार हैं
हमारे पास ज्ञान हैं तो गुरु ज्ञान का भंडार हैं
गुरु के चरण स्पर्श स्वर्ग की प्राप्ति कराते हैं
गुरु के नित्य दर्शन ईश्वर की प्राप्ति कराते हैं
हमे कामयाब बनाने वाले गुरु हैं
इस संसार सागर से पार कराने वाले गुरु हैं
वह गुरु ही हैं जो हमसे हमारी पहचान करा दे
गुरु ही हैं जो हमारे अंदर विश्वाश पैदा करा दे
गुरु के दिए शब्दों से गुरू के बारे में क्या व्यक्त करूं
गुरु की महिमा को शब्दों में कैसे व्यक्त करूं
~'आरती गोस्वामी'✍️
2 years ago