Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

गुरु शिष्य का ऐसा नाता है

Rani Devi 19 May 2023 कविताएँ समाजिक हिंदी कविता, साँची धूप काव्य 39180 0 Hindi :: हिंदी

गुरु कहूँ या कुम्हार कहूँ
चरित्र निर्माता या पालनहार कहूँ
गुरु शिष्य का ऐसा नाता है
हाथ पकड़ भव पार कराता है

उदित भानू सा वो
तमस दूर करता है
विस्तृत नभ सा वो
बाहों में अपनी भरता है

ज्ञान का भंडार है
राष्ट्र का आधार है
पालक है संस्कारों का
मूल्यों और विचारों का
गुरु कहूँ या  कुम्हार कहूँ
चरित्र निर्माता या पालनहार कहूँ

पशुता पर विजय पाता है
सृष्टि का नव निर्माता है
दीप    सा  प्रज्ज्वलित रहता है
झरना निरंतर ज्ञान का बहाता है

आभूषण है उसके अनुशासन, संस्कार
और धीरज, धर्म, विवेक, उपकार
सदभावना को जगाता है
अज्ञान दूर भगाता है
गुरु कहूँ या कुम्हार कहूँ
चरित्र निर्माता या पालनहार कहूँ

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: