Samar Singh 30 Apr 2023 कविताएँ दुःखद कुछ लोग ऐसे भी होते है, जिन्हें आप दिल से चाहो और वो बदल जाए, कसम से बड़ी तकलीफ होती है। 29233 0 Hindi :: हिंदी
हर तरफ है धुँआ, अचानक एक पल में क्या हुआ? सामने आँखों के , हर मंजर बदल गए। आँखों में एक पहरा, जख्म देख जरा गहरा। दिवानों के कत्ल में सारे, खंजर बदल गए।। विरानियाँ देख गमगीन, हुई मुहब्बत की तौहीन। दर्द उठती फ़िज़ाओं को, देखने में सारे नजर बदल गए। सामने चेहरे पर मुस्कान, ऐसे ही होते हैं कातिल अनजान। गिरी ऐसी बिजलियों की कहर कि हर शहर बदल गए। मासूम अदा में भी जहर होता है, हँसने में भी अब तो आँसू मगर होता है। हम भी यूँ ही जिंदगी जी लेते, क्यों वो मगर बदल गए। रचनाकार- समर सिंह " समीर G "