Akhilesh Umrao 'Akhi' 12 Jun 2025 कविताएँ हास्य-व्यंग #जीवन की राहें #हर पल को जीना है #सकारात्मक जिंदगी #जीवन के उतार-चढ़ाव #हंसते हुए जीना #जीवन की सच्चाई #पॉजिटिव लाइफ #जिंदगी की मुस्कान 10182 0 Hindi :: हिंदी
*हंसते हुए जीना*
वैसे जिंदगी तो सब अस्त व्यस्त है...
फिर भी सब ठीक है, मान लेता हूं मैं ।
जिंदगी को हंस कर जीना है...
ये भी बिता कर, मान लेता हूं मैं ।
ए जिंदगी तू कष्ट भी देगी ...
हंस कर ये भी मान लेता हूं मैं ।
जीवन में उतार चढ़ाव आते हैं..
फिर भी मुस्कुरा कर जीना ही है ।
जीवन में खुशियों की तलाश है...
हर पल को जीना ही है ।
जीवन की राहों में मुश्किलें हैं...
फिर भी हार नहीं माननी है।
जीवन को प्यार से जीना है...
हर दिन को नई शुरुआत मानना है ।
जीवन में सपनों को पूरा करना है...
हर पल को यादगार बनाना है ।
अखि गणित का विद्यार्थी रहा है...
सब कुछ हंस कर मान लेता है ।
अखि कहने के लिए कुछ करना होगा...
हर पल जीना होगा, हर पल जीना होगा।
✍️ अखिलेश उमराव 'अखि '