Sudha Chaudhary 10 Jun 2023 कविताएँ अन्य 35470 1 5 Hindi :: हिंदी
हे स्त्री, तुम महान संवेदना की प्रतिमूर्ति, ममता की खान, जीवन की अमराई यों में स्नेह की ज्वाला बिखेरती। तुम महान। तुम्हारे रूप अनेक मां, बेटी,बहन, पत्नी और न जाने क्या क्या? परन्तु परिपूर्ण तुम्हारा स्त्री रूप । जिसमें समाहित है सम्पूर्णता। हे स्त्री तुम महान अदम्य साहस से युक्त तेजी इतनी कि गति को भी पीछे छोड़ दें। सुधा चौधरी बस्ती