Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

हे! कलम लिख

Rambriksh Bahadurpuri 23 Jul 2024 कविताएँ समाजिक #Rambriksh Bahadurpuri kavi #Ambedkarnagar poetry #kalam per kavita 35652 0 Hindi :: हिंदी

हे! कलम लिख

हे! कलम तू
झूठ को झूठ 
सांच को सांच लिख,
तेज तलवार से भी तेज
बात को बात लिख। 

सफ़र हो दूर कितना भी 
मगर जज़्बात लिख,
भरोसे से सजी हो राह 
भरी सौगात लिख। 

अंधेरा हो भले पथ पर 
पड़े हो शूल पग पग पर 
मगर कर बात हिम्मत की 
रात को रात लिख। 

चटकती हो धरा चाहे
चमकता धूप सूरज का 
मगर विश्वास में भर आस 
से बरसात लिख। 

टिकी दुनिया भरोसे पर
प्यार को प्यार लिख
पल दो पल के जीवन में 
न दिन को रात लिख। 

       रचनाकार -
   रामबृक्ष बहादुरपुरी 
अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: