Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

इंतज़ार This post in Under Review

ADITYA SHANKHWAR 19 Jul 2026 कविताएँ प्यार-महोब्बत प्यार मोहब्बत इश्क प्रेम 200 0 Hindi :: हिंदी

इंतज़ार 

सुनो तुम, मेरे दिल के पास रहते हो,
धड़कन बनकर हर पल तुम चलते हो।
जब से देखा है तुमको ओ मेरे हमदम,
ज़िंदगी के हर मोड़ पर तुम ही दिखते हो।
तुम्हारी मुस्कान में खो जाती हूँ मैं,
तुम्हारी बातों में कहीं खो जाती हूँ मैं।
चाहती हूँ कहना जो बात बरसों से,
आज वो इकरार करने आई हूँ मैं।
तुमसे ही सुबह मेरी, तुमसे ही शाम है,
इस दिल की हर धड़कन पर तुम्हारा नाम है।
जैसे चंदा चकोर को है निहारता,
वैसा ही इस दिल का हाल तमाम है।
दुनिया की इस भीड़ में तुम सबसे जुदा हो,
मेरे सूने जीवन में जैसे तुम ख़ुदा हो।
हाथ थामकर मेरा तुम कभी न छोड़ना,
तुम ही मेरी मंज़िल, तुम ही रास्ता हो।
अब और छुपाया नहीं जाता ये राज़ दिल का,
तुम ही तो किनारा हो मेरी हर लहर का।
हाँ, मुझे तुमसे बेइंतहा प्यार है,
अब इस दिल को बस तुम्हारा इंतज़ार है।

                                         आदित्य शंखवार

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: