Poonam Mishra 30 Jan 2026 कविताएँ प्यार-महोब्बत बसंत ऋतु की आगमन पर फूल मुस्कुराते हैं 5342 0 Hindi :: हिंदी
दिनांक __30 /1 /2026 काव्य --- जब जब फूल खिले बसंत ऋतु के आने पर इन रंग बिरंगे फूलों ने किया है क्या? खूब श्रंगार ! मत तोड़ो? इन फूलों को इनमें छुपा है जीवन जीने का सार। लाल रंग का फूल मुझे दे जाते हैं प्रियतम का प्यार ! वही पीले रंग का फूल कर जाते हैं धरती का अनुपम श्रंगार ! सफेद फूल दे जाते हैं जीवन में शांति का पैगाम। इन रंग बिरंगे फूलों से जीवन में रंग भर जाते हैं हजार! कभी-कभी मन कहता है हर फूल मुझसे कुछ कहता है ! गुनगुन करते उड़ते भंवरों की कुछ मीठी बात बताता है! मत तोड़ो इन फूलों को प्रिये? यह जीवन जीने की राह बताता है। स्वरचित लेखिका पूनम मिश्रा उत्तर प्रदेश वाराणसी