Narayan Choudhary 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत #emotional #love # 53049 0 Hindi :: हिंदी
जब तेरा मेरा हो साथ, तो फिर क्या बात,
गुजर भी जाएगी, यह ढलती हुई रात।
इन रातों के ढलने ,से सवेरा भी होगा,
फिर से तेरा मेरा ,मिलना भी होगा,
साथ में वो हंसना ,खिलाना भी होगा।
फिर होगी एक मुलाकात,
मुलाकात में होगी हजारों बात।
तेरा मेरा मिलना आख़िर ,
कब तक चलता रहेगा,
ये सूरज भी आखिर,
कब तक ढलता रहेगा।
तू मेरे लिए और कितना दर्द , सहेगा
तू मेरे बिना आखिर कब तक रहेगा।