Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

झूल गए वो फांसी

Rani Devi 30 Nov 2024 कविताएँ समाजिक Hindi kavita, saanchi dhoop kavya 24625 0 Hindi :: हिंदी

झूल गए वो फांसी 
सीने पर गोलियां खाईं थी
शहीद हुए वीर सपूत तब 
जब बजनी उनकी शहनाई थी।

आंखों में सपना था 
भारत मां की आजादी का
हर दौलत बेमायने थी 
वीर सपूत का सीना फौलादी था।

दीवाना वो आजादी का
मां को मुक्त करवाना चाहता था 
देख बेड़ियों में भारत मां को 
सिहर उठता था और कहराता था।

उसकी मां ने भी सोचा था 
घोड़ी चढ़ेगा बेटा , मैं सेहरा बांधूंगी 
बहना सोचे बजेगी शहनाई 
और मैं ठुमक ठुमक कर नाचूंगी।

लेकिन आजादी के शूरवीर थे
भारत मां की गोद में सो गए 
झूल गए फांसी वो शान से 
मां के बेटे भारत मां के हो गए।

आजादी का मोल उनसे पूछो
वतन पे मर मिटे थे जो 
जात धर्म का भेद नहीं था 
हिन्दू मुस्लिम सिख भाई थे वो।

न पाई शहादत नेताओं ने 
न गुलामी की पीड़ा को झेला है 
धर्म के नाम पे बांट दिया देश को 
आजादी के बाद ही खेला खेला है।

लूट रहे देश को 
जात धर्म के नाम पे बांट रहे 
टुकड़े कर रहे वोट की खातिर 
शहीदों की चिताओं पे तुम नाच रहे।

वतन के रखवाले फांसी झूल गए 
जे वो शूरवीर जग जाएंगे 
शहादत फिर किसकी होगी 
ये तो शूरवीर ही बतलाएंगे।

देखो आज पर्व आजादी 
का आया है और आज ही 
भारत मां के जवानों ने 
तिरंगा शान से फहराया है।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: