Vandana 12 Sep 2026 कविताएँ समाजिक किताब. महिला शिक्षा पर कविता 6246 0 Hindi :: हिंदी
क से किताब, क से किताब , क से किताब, क से किताबl हर मुश्किल का यही जवाब, क से किताब, क से किताब ll लड़की पढ़ना सीख रही है , आगे बढ़ाना सीख रही हैl पढ़ना नहीं बस गुनना भी है , सपने बुनना सीख रही हैl शिक्षा का करके आगाज, देना है अब सबको जवाब ll कलि मिश्रित कुछ झूठे वादे, क्यों है इनके तमगे लादे l पुरा संस्कृति में भी रूढ़ि, ओढ़े हैं कुछ झूठे लबादेl सारे बंधन तोड़ के आज, पढ़ ले बस एक यही आवाज ll वैदिक संस्कृति थी पुरातन, अमृत धारा बही चिरंतन l जिसको अपना माने बैठे हे सब, अपनी नही वह बस है मिश्रण l गार्गी, मैंत्रेयी, लोपामुद्रा, है सब इसके वैदिक साक्ष्य ll क से किताब