Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

कब तक निभाऊं संबंध

आकाश अगम 23 May 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत #poetry #akashagam #kavita 33491 0 Hindi :: हिंदी

कब तक निहारूं तुम्हें
मेरी लघुता का भान कराते
इस आकाश में
कब तक करूं महसूस तुम्हें
मेरे आंसुओं को निर्ममता से
मुझसे छीनने वाली, मुंह चिढ़ाती,
चंचलता से भरी इस हवा के स्पर्श में
कब तक पाऊं मिलन का सुख
अश्रुपूरित नेत्रों से देख कर पक्षी-युगल को
कब तक निभाऊं संबंध
हृदय में फांस-सी चुभती
तुम्हारी मनहर सुधियों से
कभी आकाश कभी हवा
 तो पक्षी-युगल कभी
क्यों अनिवार्य है 
हमारे मध्य 
उपस्थिति 
किसी तीसरे की
कभी तुम स्वयं क्यों नहीं आते!

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: