Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

कार्तिक पूनम

संदीप कुमार सिंह 06 Nov 2025 कविताएँ प्यार-महोब्बत #कार्तिक पूनम#अनुपम नजारा को देख कर है खुशियाँ बरस रही # घर = आँगन, रास्ते, गलियाँ, वन, उपवन हैं चमक रहें #ऐसा लगता है महफ़िल जमी है आज आसमान पर #रागिनी की भेंट दे रहा है दिल से आज लोक को #चारु चाँद की चंचल किरणें कण-कण को है चमकाती #सुखधाम की अप्सरायें भी यहाँ आने को है तरस रही #प्रेमी युगल हर हद पार करने को है आतुर प्यार की l 8585 0 Hindi :: हिंदी

कार्तिक  पूनम  का  चाँद है  आज  अपने शबाब पर  l
आज  की  रात  को  नाज    है अपने  महताब  पर   l
जन्नत बनी है आज धरती हैरान  है  आज  स्वर्ग  भी_
लोगों  में  अद्भूत उत्साह है   कुदरत  की  आब  पर   ll

अनुपम  नजारा   को  देख  कर   है  खुशियाँ  बरस  रही l
सुखधाम  की  अप्सरायें  भी  यहाँ  आने  को   है  तरस रही  l
चारु चाँद  की चंचल किरणें कण-कण को है  चमकाती _
हर  हाल  में   सुधा=रोशनी है  जीवों  के  लिये    सरस  रही ll

 घर = आँगन, रास्ते, गलियाँ, वन, उपवन हैं  चमक रहें    l
जुनूनी  लोगों  के  अरमान असीम   आज   हैं  गमक रहें  l
माहौल  भी  है  आज  बदला=बदला रगों  में  है  खुशियाँ_
डाली=डाली,पत्ते_पत्ते,फूल=फूल भी हैं आज दमक  रहें  ll

ऐसा  लगता  है  महफ़िल  जमी   है  आज  आसमान  पर l
धरा के लोग  खुशियों  में  डोल  रहें  हैं  खास   स्थान  पर l
काश  ऐसी  ही  सुन्दर  सलौनी   रात  होती  रोज  _
आज  की  यह  रोशनी  आराम  दे  रही  है  थकान  पर   ll

ऐसा  अद्भूत   रूप  चाँद   का  हर  लेता    है  शोक   को  l
रागिनी  की भेंट   दे   रहा  है   दिल से   आज   लोक  को l
घूमने  निकल  पड़े  हैं  लोग  मदमस्त  होकर  वादियों   में=
मधुरता  में  नहा  दिया  है मानव  के   आज  हर  टोक  को  ll

प्रेमी युगल  हर  हद  पार  करने  को  है आतुर   प्यार  की l
नींद की देवी  निहार  रही  सौंदर्य आज  की     बहार  की  l
आज की  अपूर्व शांति  में आनन्द का सागर है  उफान  पर _
मदहोश करने वाली खुशबु फैली है आज गुलजार  की  ll
(स्वरचित मौलिक)
संदीप  कुमार  सिंह*Author*

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: