Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

खो जाना

Niharika Senapoti 20 Nov 2025 कविताएँ अन्य खो जाना 9436 0 Hindi :: हिंदी

मेरी आशाएँ
आसमान से बरखा जैसे,
झूम-झूम गिरती हैं।
मेरे सपने
सागर की लहरों जैसे,
हँस-हँस उछलते हैं।
सफ़ेद बादलों की
गोद में सोना है,
मुझे बस सोना है।
अकेले चाँद को
छाती से लगाना है,
प्यार से बाँधना है।
विद्रोही साँसों में
तूफ़ान समेटना है,
ज़ोर से कसना है।
हवा की तरह
गायब हो जाना है,
बस खो जाना है।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: