Uday singh kushwah 25 Apr 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत गूगल,याहू,बिंग 34210 2 5 Hindi :: हिंदी
कुछ देर बैठ साथ ... आओ कुछ देर बैठ समय साथ बितायेंगे ख़ामोश बैठ कुछ दिल की बतियागें एक नयी दुनियां में खुद को पायेंगे करेगें बातें चांद तारों की .... कभी खाली पगडंडियों से ही बापिस लौट आयेंगे तन से रुह तक उतर जाने का हुनर पायेंगे कुछ सीखेंगे वक्त के ठहरे लम्हों से गुजर जाने का हुनर ....कुछ देर साथ बितायेंगे... मन के जज्बातों को जुबान देंगे .... हृदय की धड़कनों की रिदम,पर प्रेम का स्वर लगायेगें बेवजह बडी़ धड़कनों को अभयस्त बनायेगे रुप को झील के केनवास पर उतारेंगे मन के हवाले कर देंगे हृदय के सुलगते जज्बातों को तन में नीर बहायेंगे प्रेम का उसी को पी लेगें और नहा लेंगे....खामोश दिशाओं से समीर का शोर सुन लेगे...बहा देगें सौरभ .... पल भर को सुकून से साथ बितायेंगे... उदय सिंह कुशवाहा ग्वालियर मध्य प्रदेश
3 years ago
3 years ago