Rambriksh Bahadurpuri 30 Nov 2024 कविताएँ प्यार-महोब्बत #Rambriksh Bahadurpuri kavi#Ambedkarnagar poetry #Prem per kavita # Kyon kavita 24810 0 Hindi :: हिंदी
क्यों?
रात रात भर तेरे सपने
क्यों आते हैं?
सपनों में भी तेरी बातें
क्यों भाते है?
यदि चाहूं कि आंख मूंद कर
सो जाऊं मैं
नींदों में भी भूल तुम्हें न
क्यों पाते हैं?
तुम्हीं सामने रहो मेरे
क्यों चाहूं मैं!
जब जब देखूं तुमको देखूं
क्यों चाहूं मैं!
नींद रही ना चैन रहा अब
हुआ अकेला
दूर कभी न मुझसे जाओ
क्यों चाहूं मैं!
एक दशा गति हम दोनों की
क्यों होते हैं?
रात रात भर तुम सोते ना
हम सोते हैं?
एक नजर ही देखूं तुमको
नजर उठाकर
तुम हममें हम तुममें जानी
क्यों खोते हैं?
रचनाकार
रामवृक्ष बहादुरपुरी
अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश
I am Rambriksh Bahadurpuri,from Ambedkar Nagar UP I am a teacher I like to write poem and I wrote ma...