Aarti Goswami 03 Apr 2024 कविताएँ अन्य मां शारदे कविता, मां सरस्वती पर कविता 59591 0 Hindi :: हिंदी
"मां शारदे"
मां शारदे तेरी कृपा चाहती हूं
मैं लिखना चाहती हूं
शब्दो के भंडार से
कुछ शब्द चाहती हूं
कलम में वीना की झनकार
कविता में तेरा प्यार चाहती हूं
मैं लिखना चाहती हूं
अनुशासित जीवन और
अच्छे विचार चाहती हूं
विद्या का वरदान और
उज्ज्वल भविष्य चाहती हूं
सपनो को साकार कर
हौसला में उड़ान चाहती हूं
कविता की रचना कर
लिखने का अधिकार चाहती हूं
मैं लिखना चाहती हूं
कभी भक्तो की भक्ति तो
कभी मां की ममता
लिखना चाहती हूं
किसी प्रेमी का प्रेम तो
किसी दुःखी का दुःख
लिखना चाहती हूं
मां शारदे तेरी कृपा चाहती हूं
~'आरती गोस्वामी'✍️