Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

मार दे प्यारे इसको बाण-मान लो कहना मेरा मान

नरेंद्र भाकुनी 11 Aug 2023 कविताएँ देश-प्रेम पृथ्वीराज चौहान, चंदबरदाई, अरविंद केजरीवाल, नरेंद्र मोदी, हिस्टोग्राफी, love, akshay kumar, sanjay dutt, pm, modi, yogi 22402 0 Hindi :: हिंदी

मार दो प्यारे इसको बाण


मानलो कहना मेरा मान
मार दो प्यारे इसको बाण।
चुके ना चुके चौहान
मार दो प्यारे इसको बाण।


रूद्र रूप जो बनकर देखो
बन जाओ महाकाल।
अभिलाषी हो, मान है तेरा
मां धरती के लाल।
पहुंचा दो तुम इसे शमशान
मार दो प्यारे इसको बाण।
ना चुके, चुके चौहान
मार दो प्यारे इसको बाण।

तुम वीरपुरूष, हे महापुरुष
तुम वीर अमर बलिदानी हो।
तुम वीर श्रेष्ठ, हे महाबली
तुम युद्ध जीत महा ज्ञानी हो।
ठान लो प्यारे दिल में ठान
मार लो प्यारे इसको बाण।
चुके ना चुके चौहान
मार लो प्यारे इसको बाण।

दूसरे देश के सारे दुश्मन
जहां_ तहां से झांके।
इसी दृश्य का साक्षी बनकर
बन जाऊं तुम्हारी आंखें।
छिपा हुआ गौरव अभिमान
मार दो प्यारे इसको बाण।
ना चुके, चुके चौहान
मार दो प्यारे इसको बाण।

मान लिया मैंने तेरा कहना
तुम हो मेरे दिल का गहना।
साथ _साथ से युद्ध लड़ेंगे
एक दूजे के दिल में रहना।
मारा मैंने  इसको बान
निकल गए जो इसके प्राण।
निकल गए जो इसके प्राण
पहुंच गया जो ये शमशान।

नरेंद्र भाकुनी

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: