Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

#मौत की अनदेखी

महेश्वर उनियाल उत्तराखंडी 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक 115869 0 Hindi :: हिंदी

  
मौत की अनदेखी

अटल सत्य है जो दुनिया में 
हर पल, पथ पर खड़ी सामने 
इंतजार में बैठी है 
झुठला नहीं पाया है कोई इसको 
यह तो सदैव 
साथ में ही रहती है ll


मानव चाहे जितना भूले 
पर एक दिन याद दिलाती है 
आने का कोई समय नहीं है 
यह जब चाहे आ जाती है ll


ज्ञात है सबको इसका होना 
पर किसी को इसकी फिक्र नहीं 
जीने की ही सब बातें करते 
मरने का कोई जिक्र नहीं ll

हम जीते हैं कुछ ऐसे कि 
ना कभी मर पाएंगे 
सबको ही तो मरना है 
आखिर हम कैसे बच पाएंगे ll

नहीं हिसाब ही कर्मों का 
हम कभी रख पाते हैं
फिर 84 के फेरे में 
हम उलझ कर रह जाते हैं ll


इस धरा पर जीवन हमारा 
बस बहता पानी है 
करो भले ही अनदेखी  जितनी 
मौत तो फिर भी आनी है ll

ईश्वर, मौत को याद रखो तो 
जीवन सुखमय हो जाएगा 
जन्म मरण के बंधन में 
कभी नहीं वह आएगा ll

              
                👏👏धन्यवाद 
रचनाकार:-
 महेश्वर उनियाल 
"उत्तराखंडी"

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: