Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

मीठे बोल सिखा दे

Kalindri pal 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक 57253 0 Hindi :: हिंदी

कोयल हमें इतना बता देना,
तू मीठी बोली  सिखा देना।
क्या तुम जाती दूर देश को,
मीठी बोली  सीखने को।
या तुम जाती हो पेडो पर,
मीठे फल को चखने को।
कैसे सीखा है तुमने ये,
सबसे मीठे-मीठे बोल।
क्या तुम जाती हो बंगाल को,
जादूगर से मिलने को।
उसके ही जादू से तुमने,
सीखे मीठे-मीठे बोल ।
क्या तुम जाती आसमान में,
परियों से हो मिलने को।
उनके ही जादू से तुमने,
सीखे मीठे-मीठे बोल ।
अपने मन की बतियां बोल,
अपनी बोली मुझमें घोल।
कैसे बोलूं मीठे बोल,
कैसे शब्द करूँ अनमोल।
तू इतना हमें बता देना,
हमें मीठे बोल सिखा देना।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: