Rameez Raja 08 Feb 2024 कविताएँ समाजिक प्यारी मां ! मेरी मां ! प्यारी मां 25383 0 Hindi :: हिंदी
प्यारी मां ! प्यारी मां ! है सब से तू न्यारी मां ! मेरी प्यारी मां । सब कुछ लुटाकर तूने, जन्म दिया है मुझको, सर्वस खोकर तूने, गले लगाया हैं मुझको, जग की सबसे श्रेष्ठ जननी है तू, है तू मेरी प्यारी मां ! है सबसे मेरी न्यारी मां ! मेरी प्यारी मां, प्यारी मां । चाहे दिन हो या हो रात, तू रहे हमेशा मेरे साथ, चाहे अपनों ने या गैरों ने है, दिया कितने ही जख्म मुझे, पर तू हमेशा आकार उन सभी दर्द को हर लेती है, मेरी प्यारी मां ! है सबसे मेरी न्यारी मां । जब-जब किसी विपदा में आन मैं पहुंचूं तब-तब चंडी रूप धारण कर सदैव सम्मुख तुझे मैं पाऊँ, तू ही तो है धरती की सर्वश्रेष्ठ रचना, है बनकर कुछ मेरा अपना, बता तुझे मैं किस रूप में पुकारूं मां ! है तू मेरी मां ! है तू मेरी सबसे न्यारी मां । चाहे हो घनघोर प्रलय या हो धरती का संहार, पर तू साथ न छोड़े कभी मेरा, रहे हल पल साथ सदा, रहे साथ सदा तेरा,चाहे दिवस हो या हो रात्रि है तू मेरी मां ! है तू मेरी सबसे न्यारी मां । जब-जब दैत्य रूपी मनुष्य ने आहत पहुंचाई, तब-तब बनकर ब्रह्मास्त्र तूने , की है मेरी रखवाली । करती है तू दुष्टों का नाश हमेशा, करे सदा रखवाली मेरी, है तू मेरी मां ! है तू मेरी सबसे न्यारी मां ! मेरी प्यारी मां ! मेरी भोली मां ।