Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

मेरी बहने

Brahamin sudhanshu "SUDH" 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक जीवन, सामाजिक 43731 0 Hindi :: हिंदी


हो कितनी भी गुस्सा वो! 
ख़ुद ही मान जाती है!! 
छोटी हो तो चंडी ! 
बड़ी हो तो दुर्गा  कहलाती है!! 





भाई भाई की रट वो लगाती है! 
दिन भर पकाती है !! 
कभी सोते से जगाती है! 
तो कभी बाल खीच जाती हैं!! 





होती है लड़ाई एक दम अनोखी ! 
भाई है टॉम तो बहन है जेरी जैसी !! 
पल मे रूठना पल मे मनाना होता है ! 
ये रिश्ता ही इनका गहना होता है !! 





बात  चुड़ैल से शुरू हो कर ! 
भूत पर आकर खत्म हो जाती हैं !! 
आने दो पापा को घर  कह कर ! 
अक्सर अपनी शक्ति से डराती है !!





रखे बहनो तुम्हें भगवान सलामत ! 
तुम्हारे लिए सौ बाते भूल जाऊंगा !! 
बहनो की खुशी के लिए ! 
दुनिया जीत कर भी हार जाऊंगा !! 





किस्मत मे हर किसी के ! 
उनका प्यार नहीं होता !! 
भगवान  देता ही नहीं बहन उनको ! 
जो भाई बनने लायक नहीं होता !! 





सभी बहनो को दिल से प्रणाम और ढेर सारा प्यार 🙏💖

                                                    

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: