Nisha Kumari 01 Oct 2026 कविताएँ समाजिक पिता का प्यार 4272 0 Hindi :: हिंदी
पिता होते घर की शान है इनसे होती हमारी पहचान है ।। इनका होता है अलग अंदाज डांट में ही छुपा होता है प्यार।। डटकर मुश्किलो का सामना करते नहीं किसे से डरने वाले।। इनकी हिम्मत से ही घर बना है पिता की अहमियत हमने जाना है।। भरोसा भी खूब है दिखाते वक्त आने पर प्यार भी जताते।। मेहनत करते हैं दिन रात पूरे करते हम बच्चों के ख्वाब।। कठोर होता है इनका स्वभाव नरम होता है इनका अन्तर्भाव।। आगे बढ़ते रहते है लगातार हौंसला बढ़ाते हैं बार बार।। छुपे हुए मन में असीम जज़्बात होता है इनका बहुत अलग अंदाज।। पिता का प्रेम है निराला अद्भुत, अद्वितीय और बेमिशाल।।