Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

//... पहला प्रेम-पत्र ...//

Chinta netam " mind " 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत प्यार मोहब्बत इश्क 56985 0 Hindi :: हिंदी

//... पहला प्रेम-पत्र ...//
  ----  ----- ---- ----  ----

इस पन्ने पर ,
समेटता हुआ ,
कुछ शब्दों में ,
अपनी भावनाओं को ,
लिख रहा हूं तुमको...!

सामने आकर ,
नहीं कह सकता ,
कहना चाह कर भी तुमसे ,
डर लगता है मुझको...!

समर्पित हूं तुम्हारे लिए ,
पर विरक्त हूं ,
तुम बिन / तुम्हारे लिए 
और स्वयं अपने लिए...!

कर लिया है आत्मसात ,
मैंने तुम्हें इतना कि ,
क्यों / किसलिए...खुद से 
आत्मघात करने लगा हूं...?

असीम , अदृश्य दर्द लेकर ,
कल्पनाओं के अथाह सागरों में...
उतर कर तैरना चाहता हूं ,
तुम्हारी स्मृतियों की लहरों में...!


तुम अनंत आकाश को ,
अपनी आगोश में लेकर
लेना चाहता हूं तुम्हारे ,
चांद से चेहरे का चुंबन...
मगर रुक जाता हूं 
देखकर तुम्हारा सूनापन...!

शायद / इसलिए 
मेरा यह मन ,
नहीं कर पा रहा था व्यक्त
अपनी भावनाओं को ,
तुमसे / तुम्हारे प्रति 
और स्वयं अपने प्रति

इन्हीं कुछ शब्दों में ,
कर दिया है मैंने अपने 
प्रेम की अभिव्यक्ति ...
तुमसे / तुम्हारे प्रति
और स्वयं अपने प्रति...!

मेरे पत्र का जवाब ,
तुम देना चाहो ना चाहो 
मगर एक बार सोच लेना ,
दुनिया में मेरा कोई नहीं ,
तुम ही मेरा सब कुछ हो...!

हर घड़ी , हर पल 
रहूंगा तुम्हारे सामने...
इस पत्र के सवाल के 
जवाब के इंतजार में...!

चिन्ता नेताम " मन "
डोंगरगांव (छत्तीसगढ़)

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: