Meenakshi Tyagi 01 Jul 2023 कविताएँ समाजिक Pooja soni Aruna Gupta 28392 0 Hindi :: हिंदी
क्यों हम महिलाओं को शिक्षिका की जॉब लगती थी इतनी प्यारी,🧑🏫
क्योंकि आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ घर परिवार की भी जिम्मेदारी,
पर अब- कभी सिलेबस की चिंता कभी गतिविधियों की तैयारी कभी यू० टीज की चेकिंग तो कभी एस० ए० के क्वेश्चन पेपर की क्वेरी
कभी सॉफ्ट बोर्ड की टेंशन तो कभी पीटीएम की तैयारी
कभी लाल हरी नीली पीली पहन कर आओ साड़ी
छुट्टी का तो बस नाम ना लो वरना डबल सैलरी कट जाएगी तुम्हारी
पहले शिक्षक को देखकर सब होते थे उनके आभारी 🙏
पर अब सबके सामने बुलवाते हैं उनसे सॉरी🤨
क्यों? क्योंकि हम प्राइवेट सेक्टर में हैं सिर्फ इसीलिए है यह लाचारी
पहले 12वीं के बाद ही मिल जाती थी नौकरी सरकारी
पर अब सीटेट० एचटेट० बड़ी-बड़ी डिग्रियां अलमारी में रखी है सारी 😔
खैर अब जो भी है जैसा भी है हम सब बेरोजगारों को रोजगार दिया इसीलिए हम प्राइवेट सेक्टर के दिल से हैं बड़े ही आभारी🙏
और यह सब लिखते लिखते सोच रही हूं कि शब्दों को अब विराम दू, क्योंकि कल से दिवाली सेलिब्रेशन की भी तो करनी है हमको तैयारी ।। 😅
✍️ 🙏🙏