Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

प्रियतम आने वाला है

महेश्वर उनियाल उत्तराखंडी 21 Jun 2026 कविताएँ प्यार-महोब्बत 3181 0 Hindi :: हिंदी

‘‘प्रियतम आने वाला है’’ 

सात रंगो से सजा 
मौसम बड़ा निराला है,
सुना है मैने आज मेरा
प्रियतम आने वाला है।

कोयलिया भी गा रही है
नाच रहे है मोर 
आज मुझे लगता है, 
जैसे खींचे कोई डोर।

पूछ रही थी मेरी सखियां  
कि चेहरा बड़ा उजाला है,
सुना है मैने आज मेरा
प्रियतम आने वाला है।

अंखियों के हम चोर थे
दिल के हम दिवाने थे,
हम तो जलते दीपक थे
वो मेरे परवाने थे।

फड़क रही है आंख मेरी 
कुछ तो होने वाला है,
सुना है मैने आज मेरा
प्रियतम आने वाला है।

नदी और झरने भी
आज मिलकर गा रहे ,
बाहरें है जिनसे सारी
वो है आज आ रहे।

 मुझको तो लगता है जैसे, 
दाल में कुछ काला है,
सुना है मैने आज मेरा
प्रियतम आने वाला है।

जो रस्में-कस्में खायी हमने 
उन्हें जीवन भर निभायेंगे,
हर जनम में हम दोनों
बस साथ-साथ आयेंगे।

सात फेरों का वचन वो 
आज निभाने वाला है,
 सुना है मैने आज मेरा
प्रियतम आने वाला है।

गांव की गलियों में देखें
बचपन के कुछ सपने थे, 
लोग पराये लगते थे
बस वो ही मेरे अपने थे।

आंखों में बसा है जो सपना
अब सच होने वाला है,
सुना है मैने, आज मेरा
प्रियतम आने वाला है।

रचनाकार-
महेश्वर उनियाल
7579155644

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: