Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

रात सा अपना नाम

Nisha Kumari 25 Jun 2026 कविताएँ समाजिक Nisha ka अर्थ 4648 0 Hindi :: हिंदी

कहते थे कि अपने नाम का असर
अपने जीवन पर न होने देना
रात सा अपना ये जीवन न कर लेना
अंधेरे में खोना नहीं अपना हुनर
अंधेरे से ही पूरा होता ये ब्रह्मांड है।।

तुम ऊषा तो नहीं हो भोर उजाले की
न हो किरण इस दिनकर की 
रात्रि हो निशा हो यामिनी भी हो
बस निखारो अपने आप में 
स्वयं को अंधेरे का मशाल बना लो।।
 
जलने दो खुद को रोशनी सा
इन अंधियारी गालियों में
जहां न हो उजाला तो क्या हुआ
तुम हो यह काफी है 
इस बात का एहसास भी है कराना।।

तुम हो तो सपने सजाते हैं सब 
थोड़ा रुक सा जाते है सब
इस भीड़ की थकन में 
कुछ पल आराम भी तो हो 
खुद में समेट लो इस जहां को
रात्रि हो निशा हो रजनी भी हो तुम।।

सूरज जब ढलता है होता है घोर अंधियारा 
तब  होती है शीतलता इस चांद से ही 
सुकून भी तो तारों को देखकर है आता
चांद की चांदनी भी तो रात से ही है।।

कुछ अधूरा सा न रहे इस भीड़ में 
अपने आसमान को खुला रखना
किरणे साथ तो नहीं देंगी हमेशा
यह बात भी तुम याद रखना

खोज लेना निरंतर अपने आप को
चांदनी से कुछ उधार ही सही
बनाए रखना अपनी चमक भी
रात सा अपना जीवन न कर लेना।।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: