Disha Shah 16 May 2025 कविताएँ समाजिक #sahity live #dainik bhaskar #dailynews and analysis 16906 0 Hindi :: हिंदी
सपने तुम्हारे बड़े होने चाहिए, आसमान छूने का हौसला लिए। रास्ते में आएंगी कुछ ठोकरें, पर उनसे डरना नहीं चाहिए। असफलता एक सबक सिखाती है, जो जीत दिल में आग लगाती है। चंचल मन से निर्णय ना लेना, वरना राहें भटक जाएँगी अकेला। जो भी करो, दिल से निभाओ, हर काम में खुद को बहाओ। समर्पण हो जब तक भीतर, तब तक न होगी मंज़िल दूर। जागो, समझो, सोच के चलो, हर मोड़ पर खुद को बदलो। जागरूकता को साथी बनाओ, हर चुनौती को मुस्कान से हराओ। जीवन है अवसरों की खान, बस चलते रहो, बढ़ाओ उड़ान।