Ujjwal Kumar 05 Jun 2023 कविताएँ अन्य Success 50077 4 5 Hindi :: हिंदी
🏆✌सफलता✌🏆 किसी सपनों को दिल में खास मत रखना, कल्पनाओ पर कभी विश्वास मत रखना । जहां पर हो एक आग की चिंगारी, भूलकर भी कभी कपास मत रखना। जो बने आपकी सफलताओं में बाधक, ऐसे लोगों को कभी पास मत रखना। लेकिन कर्म और मेहनत के बिना यारों, सफलता की कभी तुम आस मत रखना। देखकर गिरते हुए तुम चंद लोगों को, अपने मन को कभी उदास मत रखना। तुमको रखना है अगर सिर हमेशा ऊचा, तो खुद को व्यसनों का दास मत रखना। अगर तुम्हें लगे सब झूठे रिश्ते हैं साथी, तो उनकी बातों पर विश्वास मत रखना। पाना है जीवन में अगर सफलता तो, निराशा को कभी पास मत रखना। -✍उज्ज्वल कुमार
3 years ago
3 years ago
3 years ago
3 years ago