PRIYA TIWARI 14 Jan 2026 कविताएँ प्यार-महोब्बत 9848 0 Hindi :: हिंदी
उर्दू की किताब सी मोहब्बत हो तुम, खुसरो की गजल सी अमानत हो तुम। संस्कृत की किताब सी संसार हो तुम, वाल्मीकि की रामायण सी पुरान हो तुम। दिल के धड़कन में, धड़कते हो तुम, मन के आंगन में। चहकते हो तुम । आंखों के काजल में, झलकते हो तुम, लब्जो के बदले में, बरसते हो तुम। मेरी आत्मा में, बस्ते हो तुम,(२) हाॅं ,सिर्फ तुम।। (लेखिका - प्रिया तिवारी)