Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

शांति का फेर

Santosh kumar koli ' अकेला' 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक शांति का फेर 104958 0 Hindi :: हिंदी

नहीं मिले चाहे मोती लुटाओ, मिले तो टके की सेर।
किसे, कहां, कैसे मिलेगी, है ये मन का फेर।

एक दौलत की सेज पर, गोली खाकर सोता।
दूजा कांटों की सेज पर, शयन- सागर में लेता गोता।
एक की प्यास, सागर से भी नहीं बुझती।
दूजे को बूंद से भी, तृप्ति मिलती।
वह प्यासा का प्यासा, ये तृप्त मन का शेर।
किसे, कहां, कैसे मिलेगी, है ये मन का फेर।
चिकनी -चुपड़ी देखकर, एक जी ललचाता।
दूजा ठंडा पानी पीता, रूखा- सूखा खाता।
दो आंखें होकर भी, एक होता है अंधा।
परम जोत को देख लेता है, बिन आंखों का बंदा।
एक परम धाम को जाता, दूजा आवागमन का फेर।
किसे, कहां, कैसे मिलेगी, है ये मन का फेर।
सब कुछ होते हुए भी, एक का पेट नहीं भरता।
खुद ही फिरता, खुद ही सबका चरता।
उसकी वही जाने, क्यों हाय- हाय करता।
मन को छोड़, बाहर ढूंढता फिरता।
कह संतोष देर उसके घर, नहीं है अंधेर।
किसे, कहां, कैसे मिलेगी, है ये मन का फेर।
नहीं मिले चाहे मोती लुटाओ, मिले तो टके की सेर।
किसे, कहां, कैसे मिलेगी, है ये मन का फेर।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: