Bhagyashree Singh 11 Apr 2023 कविताएँ धार्मिक #शिव की महिमा #धार्मिक कविताएं #ओम नमः शिवाय #जय शिव शंभू #लाइक #शेयर #कमेंट #लेखन शैली #काव्य लेखन #प्रारम्भिक चरण 🚩🚩🙏🙏🌺🌺 67256 0 Hindi :: हिंदी
शिव की महिमा:-
बैठ समाधि भोले बाबा,
नित ध्यान मग्न है रहते,
निश्छल काया, मुख चकोर चंद सा,
शीश चंद्र धारण है करते ।
भाल अंग अंग पे भस्म सजा,
वे कनक कांति दर्शाते,
छाल ,जटा गंग मुंडमाल ,
शोभित सुगम स्वरूप हर्षाते ।
पग जिनके है संसार समाया,
कृपा प्रेम पूर्ण बरसाते,
गल मंडल में भुजंग सुशोभित,
शिव राम नाम गुण गाते।
छल दंभ द्वेष से हो परे,
निस्वार्थता का पाठ पढ़ाते ।
है राम नाम में प्रेम छुपा,
ये अदभुत रहस्य बताते ,
मन से निर्मल जो हैं जग में,
संतृप्ति समाई है जिसमें,
जो नित छल मोह से स्वच्छंद है,
जिसके हर कण कण में शिव है ,
जो शिव से रखता प्रीत है,
वह शम्भू का मनमीत है ।
भोग चढ़ावे से होके परे जो,
सद्गुणों का गान है करते ,
वे भक्त मेरे प्रिय है कहकर,
वक्तव्य वर्णित शिव करते ।
मेरी कलम से
भाग्यश्री सिंह 🖊️
मेरा नाम भाग्यश्री है, मैं एक स्नातकोत...